धर्म

चाणक्य नीति: व्यक्ति की ये एक गलती ही बन जाती है उसकी सफलता में अड़चन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी व्यक्ति के जीवन में उसका मार्गदर्शन करती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर जीवन में सफल होना है तो ये गलती कभी ना करें...

less than 1 minute read
चाणक्य नीति: व्यक्ति की ये एक गलती ही बन जाती है उसकी सफलता में अड़चन

महान गणितज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी बहुत प्रचलित हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को गहराई से उल्लेखित किया है। चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में तरक्की हासिल करने के लिए प्रेरित ही नहीं करतीं बल्कि सफलता के मार्ग में आने वाली अड़चनों के बारे में भी जानकारी देती हैं। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार वह कौन सी 1 गलती है जो आपको सफल नहीं होने देती...

कभी न करें ये गलती
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की सबसे बड़ी भूल जो उसकी तरक्की में आड़े आती है, वह है उसके मन का काबू में न होना। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों का मन उनके नियंत्रण में नहीं होता ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और ज्ञानी होने के बावजूद अपनी प्रतिभा का उचित लाभ नहीं उठा पाता है।

अनियंत्रित मन वाले व्यक्ति को जीवन में अपने हर काम में उलझनों का सामना करना पड़ता है और कई बार वह सही रास्ते पर चलते-चलते भी भटक जाता है।

चंचल मन वाले व्यक्ति को जीवन में मिलने वाली उपलब्धियों या किसी भी चीज से संतुष्टि नहीं होती जिससे वह मन ही मन निराश होता रहता है। ऐसे व्यक्ति को दूसरों की खुशियों से ईर्ष्या होने लगती है। जिससे वह कई बार अपने साथ-साथ परिवार वालों के लिए भी समस्या खड़ी कर देता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति का मन चंचल होता है वह कई बार बुरे काम करने से भी खुद को रोक नहीं पाता और गलत आदतों का शिकार होकर अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार लेता है। इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफल होना है तो अपने मन को नियंत्रण करना आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अपनी फीलिंग्स जताने में कच्चे होते हैं इस नाम के लोग, व्यापार और राजनीति में हासिल करते हैं सफलता

Published on:
19 Jul 2022 05:20 pm
Also Read
View All