धर्म

ज्योतिष: गुरुवार के ये उपाय दूर कर सकते हैं आपके प्रेम विवाह में आ रही सभी अड़चनें

जीवन में सच्चा प्रेम करने वाला साथी मिलना बहुत भाग्य की बात होती है। लेकिन कई बार प्रेम विवाह करने वाले जातकों के मां-बाप ही शादी के लिए तैयार नहीं होते या विवाह होने में कोई ना कोई रुकावट आती रहती है। ऐसे में ज्योतिष के इन उपायों से आपके प्रेम विवाह में...
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 3:01 PM IST
prem vivah ke upay, astro tips for love marriage, love marriage ke upay, astrological remedies for love marriage, guruwar ke upay, thursday remedies for love marriage, brihaspatiwar ke upay, प्रेम विवाह में बाधा के उपाय,
ज्योतिष: गुरुवार के ये उपाय दूर कर सकते हैं आपके प्रेम विवाह में आ रही सभी अड़चनें

आजकल के काफी युवा प्रेम विवाह करने की इच्छा रखते हैं। सच्चा प्यार मिलना भी बड़ी नसीब की बात होती है। लेकिन अगर प्यार मिल भी जाए तो कई बार माता-पिता ही शादी के लिए राजी नहीं होते और कोई ना कोई अड़चन विवाह में आती रहती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करें। इसके बाद स्फटिक की माला से 'ॐ लक्ष्मी नारायण नमः: मंत्र का जाप करें। तीन महीने तक लगातार इस उपाय को करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

प्रेम विवाह की अड़चनों से परेशान हैं तो शीघ्र विवाह के लिए कन्याओं को हर गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिएं।

तीन माह तक हर गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर भगवान को भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को लोगों में बांट दें। मान्यता है कि इस उपाय से जल्द ही आपके प्रेम विवाह के योग बनते हैं और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक प्रेम विवाह में किसी भी प्रकार का विलम्ब हो रहा हो तो ऐसे में दुर्गा मां की पूजा बहुत फलदायी मानी गई है। इसके लिए मां दुर्गा की आराधना और किसी दुर्गा माता के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ाना शुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष उपाय: काली मिर्च का इस तरह से इस्तेमाल आपको कई परेशानियों से दिला सकता है छुटकारा

Updated on:
29 Jun 2022, 3:01 PM IST
Published on: