धर्म

Vastu Tips: वास्तु दोषों का कारण बन सकती हैं खाना खाते समय की गई ये गलतियां

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा के प्रवाह पर काफी जोर दिया गया है। इसी तरह खाना खाते समय भी अगर दिशाओं का ध्यान न रखा जाए तो जीवन में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

less than 1 minute read
vastu tips: वास्तु दोषों का कारण बन सकती हैं खाना खाते समय की गई ये गलतियां

Right Direction To Eat Food: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है। सुबह उठने, पूजा करने, खाना खाने, दफ्तर में काम करने से लेकर रात को सोने तक सभी के लिए वास्तु में सही नियम बताए गए हैं ताकि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। लेकिन अगर वास्तु के नियमों का सही ढंग से पालन न किया जाए जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है। वहीं वास्तु के जानकारों के अनुसार सही दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से सेहत के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं भोजन करने के लिए वास्तु के नियम...

इस दिशा में मुंह करके खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में मुंह करके खाना खाने से वास्तु दोष के कारण आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है।

खाना खाते समय इन नियमों का करें पालन
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर दिशा में मुंह करके भोजन करने से घर में आर्थिक समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही मान्यता है कि उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में अकाल मृत्यु का भय हो तो उन्हें पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Shanichari Amavasya 2022: शनि अमावस्या पर बन रहे हैं दो दुर्लभ योग, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

Updated on:
25 Aug 2022 12:43 pm
Published on:
25 Aug 2022 12:42 pm
Also Read
View All