धर्म

घर में इस दिशा में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, बढ़ सकती हैं परेशानी, जानिए क्या हैं नियम

Vastu Tips: पितरों का स्थान देव समान माना गया है। उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन घर में पूर्वजों की तस्वीरों को इन जगहों पर लगाने से कलह-क्लेश और नकारात्मकता बढ़ती है।

2 min read
घर में इस दिशा में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, बढ़ सकती हैं परेशानी, जानिए क्या हैं नियम

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग जिनका स्वर्गवास हो चुका है, वे हमारे पूर्वज कहलाते हैं। इनके आशीर्वाद और यादों के रूप में घर में पूर्वजों की तस्वीर रखना शुभ होता है। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के पूजा स्थल में भगवान की मूर्तियों के साथ ही रख देते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। क्योंकि ऐसा करके आप अपने देवताओं को नाराज कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने के कुछ नियमों के बारे में...

1. मन्दिर में
शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में पूर्वजों या पितरों की तस्वीर रखना अशुभ माना गया है। क्योंकि ऐसा करने से देव दोष लगता है और देवी देवता नाराज हो जाते हैं। हालांकि पूर्वजों और देवताओं को समान रूप से आदरणीय माना गया है, परंतु दोनों की तस्वीरें एक स्थान पर रखने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।

2. जीवित लोगों के साथ
अपने पूर्वजों की तस्वीरों को कभी भी अपनी या जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी आयु में कमी आती है। साथ ही उनके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।

3. बैडरूम या रसोई में
याद रखें कि भूलकर भी पितरों की तस्वीरों को अपने बेडरूम या रसोई घर में न लगाएं। शास्त्रों के अनुसार बेडरूम या रसोई घर में पूर्वजों की फोटो लगाने से उनका अपमान होता है। जिससे आपके परिवार में मनमुटाव पैदा होने के साथ ही सुख-समृद्धि में भी कमी आती है।

4. लटकाकर ना रखें
शास्त्रों की मानें तो घर में पितरों की तस्वीरों को कभी भी दीवार पर लटकाकर लगाना नहीं चाहिए। तस्वीरों को ऐसे ही स्थान पर रखना चाहिए जहां उन्हें टिकाया जा सके। आप चाहें तो कोई लकड़ी का स्टैंड बनवाकर उस पर पितरों की फोटो रख सकते हैं।

5. गेस्ट रूम में
गेस्ट रूम यानी जहां मेहमानों का आना जाना होता है, वहां भी पूर्वजों की तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है। पूर्वजों की तस्वीर कभी भी ऐसे स्थान पर ना लगाएं जहां अतिथियों की नजर पड़े। क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: पति को धनवान बनाती हैं ऐसी महिलाएं, जिनके शरीर के इन हिस्सों पर होते हैं तिल

Updated on:
19 Apr 2022 12:43 pm
Published on:
19 Apr 2022 12:41 pm
Also Read
View All