Vastu Tips For Lord Shiva Picture: हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों की पूजा से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर को घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता।
Lord Shiva Statue Or Photo: हिंदू धर्म शास्त्रों में देवों के देव महादेव को इस सृष्टि के पालनहार और संहारक के रूप में जाना जाता है। कई धर्म शास्त्रों और पुराणों में भी भगवान शिव की पूजा को बहुत फलदायी माना गया है। माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की श्रद्धा और पूजा से शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। साथ ही मान्यता है कि घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है...
घर में कभी ना लगाएं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रौद्र रूप वाली या तांडव करते हुए भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति लगाना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव के संहारक रूप वाली तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ऐसी तस्वीर लगाना माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप घर में भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं जिसमें वह कैलाश पर्वत पर विराजमान दिखाई दे रहे हों, नंदी पर विराजित हों या जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान हो।
इस दिशा में लगाएं भोलेनाथ की तस्वीर
घर में भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से सभी उनके दर्शन कर सकें। वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में भोलेनाथ की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)