विदुर नीति: महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति की तरक्की में उसकी प्रवृत्ति का बड़ा हाथ होता है। इसके लिए मनुष्य के भीतर शालीनता होना बहुत जरूरी है। शांत और मीठे स्वभाव के लोग अन्य लोगों को बड़ी जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।
विदुर बहुत ही विद्वान और दूरदर्शी महात्मा थे। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। विदुर जी की नीतियों को जीवन में लागू करने से व्यक्ति को जीवन की कठिन परिस्थितियों से लड़ने में मदद मिल सकती है। इन्हीं नीतियों में महात्मा विदुर ने कुछ ऐसे गुणों का वर्णन किया है जो अगर किसी व्यक्ति के पास हैं तो उसे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है...
1. कार्यों में ईमानदारी दिखाएं
महात्मा विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि व्यक्ति को किसी भी जगह तरक्की प्राप्त करने के लिए हर काम को बड़ी ईमानदारी और लगन से करना चाहिए। केवल किस्मत के भरोसे बैठे रहने से कार्य पूर्ण नहीं होते हैं। इसलिए ईमानदारी से परिश्रम करते जाएं आपको सफलता जरूर मिलेगी।
2. उपकरों को न भूलें
विदुर नीति के अनुसार आपको कभी भी अपने ऊपर किये हुए दूसरे के उपकरों को नहीं भूलना चाहिए। यानि अगर आपके बुरे वक्त में किसी ने आपका साथ दिया है तो उसकी मदद को हमेशा याद रखें। वही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है जो अपने अंदर कभी अहम न लाए।
3. स्वभाव में शालीनता रखें
महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति की तरक्की में उसकी प्रवृत्ति का बड़ा हाथ होता है। इसके लिए मनुष्य के भीतर शालीनता होना बहुत जरूरी है। शांत और मीठे स्वभाव के लोग अन्य लोगों को बड़ी जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। वहीं कठोर और घमंडी स्वभाव वाले व्यक्तियों को कोई पसंद नहीं करता और उनके काम भी अक्सर बिगड़ते हैं। इसलिए मीठा बोलकर सभी लोगों के साथ चलने से रास्ता और आसान हो जाता है।
4. उद्देश्य पर केंद्रित रहें
अगर आपको ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करनी है तो कभी अपने उद्देश्य से भटकें न। क्योंकि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर चलने वाला व्यक्ति ही मंजिल और सफलता को पा सकता है।