
ICAI CA Results 2024 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 30 अक्टूबर को सीए फाउंडेशन और इंटर के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। आईसीएआई ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटicai.nic.in पर देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा 13,15,18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गई थी जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई थी।