रीवा

बोलते-बोलते ये क्या बोल गए MP के ये सांसद, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित जल संरक्षण कार्यशाला में बोलते हुए एक विवादित टिप्पणी कर दी। वे एक जल संरक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। बोलते-बोलते उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि अब प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
2 min read
Nov 08, 2022
bjp_rewa_mp_janarthan_mishra.jpg

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित जल संरक्षण कार्यशाला में बोलते हुए एक विवादित टिप्पणी कर दी। वे एक जल संरक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। बोलते-बोलते उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि अब प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आप चाहे गुटखा खाएं, चाहे दारू पिएं, सूलेसन सूंघे या आयोडेक्स खाएं...उन्हें कोई आपत्ति नहीं है बस पानी बचाएं।

जानिए क्या बोले सांसद
रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा कह रहे थे कि नदी, नाला सब तालाब सूख गए। यहां पानी के नाम पर कुछ भी नहीं बचा है। जमीन भूमि सूख रही है। जमीन में जो भी पानी है वो ट्यूबवेल से निकाला जा रहा है। धरती में पानी नहीं बचा है। जहां 100 फुट नीचे पानी था, वहां 600, 700 फुट तक नीचे पहुंच गया है। हर साल वॉटर लेवल गिरता जा रहा है। वॉटर लेवल इसलिए गिर रहा है क्योंकि हम पानी का ज्यादा उपयोग करते हैं और दूसरा पानी को बचाते नहीं हैं।

बोलते-बोलते ऐसे निकल गए विवादित बोल
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हम धरती के भीतर पानी नहीं डाल रहे हैं और लगातार ज्यादा पानी निकाल रहे हैं। तो फिर पानी बचेगा ही नहीं। अगर पानी को रखना है तो, पानी को बचाना पड़ेगा। और पानी उसी शर्त पर बचेगा जब लोगों का पैसा खर्च होगा। जिस काम में पैसा लगने लगता है, उसमें लोग बचत करने की बात सोचते हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा यहीं आकर विवादित बोल गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग कहीं भी फिजूलखर्ची करें, हमें कोई आपत्ति नहीं है. चाहे गुटखा खाएं, चाहे दारू पिएं, सूलेसन सूंघे या आयोडेक्स खाएं।

ये भी पढ़ें: नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर 70 दिन से नजरबंद, अब बहन ने पीएम मोदी से मांगी मदद

Updated on:
08 Nov 2022 05:18 pm
Published on:
08 Nov 2022 05:16 pm