20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश के चलते रीवा और पन्ना में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित

School Holiday: मौसम विभाग ने पन्ना जिले में अतिभारी बारिश और रीवा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, कलेक्टर ने 21 व 22 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी घोषित की।
2 min read
Google source verification
school holiday

heavy rain alert 21 22 august school holiday declared, बस में स्कूल जाते बच्चे की फाइल फोटो (Source- patrika File)

Rewa Panna School Holiday Due to Heavy Rain: मध्यप्रदेश के रीवा व पन्ना जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए दोनों जिलों के कलेक्टरों ने अगले दो दिन (21-22 अगस्त) को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। अगले दोनों दिन रीवा व पन्ना जिलों में सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, नवोदय, सीबीएसई सहित कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बता दें कि पन्ना और रीवा दोनों ही जिलों में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

21-22 अगस्त को बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी

पन्ना में कलेक्टर उषा परमार व रीवा में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आगामी दो दिनों तक (21-22 अगस्त) को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में बताया गया है कि भारी बारिश के चलते कई मार्गों पर बारिश का पानी भर रहा है, जबकि नदियों और नालों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया गया है। अवकाश के कारण प्रभावित शैक्षणिक कार्य की भरपाई अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कालखंड लगाकर की जाएगी। शिक्षक-कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक) के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश के रीवा, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सीधी, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) के खतरे की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, दतिया, भिंड, रीवा, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, निवाड़ी और मैहर जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।