रीवा

माता के दर्शन कर लौट रहे थे सीधी के लोग, अचानक सामने आ गई बेकाबू बस

Road Accident In Rewa: मैहर से दर्शन करके लौट रहे थे 9 लोग...। बुलेरो में सवार थे सभी...। और सभी सीधी जिले के रहने वाले थे...।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Road Accident In Rewa
Road Accident In Rewa- रीवा जिले के खड्डा टोल प्लाजा के पास सोमवार को सुबह हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। (फोटो सोशल मीडिया)

Road Accident In Rewa: सीधी से मैहर जिले में माता के दर्शन करने गए 9 लोगों को क्या पता था कि लौटते समय उनके लिए आफत आ जाएगी। सोमवार को सुबह जब सभी एक बुलेरो से अपने घर सीधी लौट रहे थे तो सामने से आ रही बस के चालक को आई एक झपकी से यह दुर्घटना हो गई। हालांकि बस चालक को झपकी की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस इस घटना के कारणों की जांच कर रही है। बुलेरो के घायलों ने बताया कि बस अचानक गलत दिशा से सामने आ गई, हमारे ड्राइवर ने बचाने के लिए बुलेरो सड़क से नीचे उतार दी, लेकिन फिर भी बेकाबू बस हमारे ऊपर चली आई।

रीवा जिले में हुई इस दुर्घटना में घायलों का इलाज सोमवार को अस्पताल में चल रहा है। देर रात 9 लोग घायल हो गए थे। यह सभी मैहर से लौट रहे थे। यह घटना खड्डा टोल प्लाजा के पास हुई। दुर्घटना में घायल सभी लोग सीधी जिले के रहने वाले हैं और स्कूल बस सिंगरौली की बताई जा रही है। इस घटना का कारण सुबह-सुबह वाहन चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है।

रीवा जिले में खड्डा टोल प्लाजा के पास बोलेरो सीधी लौट रही थी। सामने से आ रही स्कूल बस से टक्कर हो गई। इस घटना में बताया जा रहा है कि वाहन चालक को झपकी लगने के कारण यह घटना हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। बस सिंगरौली के इंडियन स्कूल की है। इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ओवरटेक के दौरान गलत दिशा में आने का आरोप

घायल लव कुमार सौदिया के अनुसार स्कूल बस का चालक किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान गलत दिशा से सामने आ गया, जिससे बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। उनका दावा है कि बोलेरो चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर नहीं टल सकी। हादसे में किसी के पैर में चोट आई है तो किसी को सीने में फ्रैक्चर होने की बात बताई गई है। घायल के मुताबिक उनके परिवार के कुछ सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं। इनमें बुजुर्ग हनुमान प्रसाद सौंधिया की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि घायलों की स्थिति और चोटों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित अस्पताल से होना बाकी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी घायलों का संजय गांधी अस्पताल में उपचार जारी है।

घायलों की पहचान

हमारे रीवा संवाददाता ने बताया कि यह सभी मैहर से दर्शन करके लौट रहे थे। सभी सीधी के रहने वाले हैं। खड्डा टोल प्लाजा के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बुलेरो टकनाचूर हो गई। 9 घायलों में लव कुमार सोंधिया के अनुसार रामजीत सोंधिया, प्रांशु सोंधिया, रानी सोंधिया, संगीता सोंधिया, हनुमान सोंधिया, उमेश तिवारी, रामवती मौर्य, निर्मला सोंधिया और मुन्नालाल सोंधिया के रूप में पहचान हुई है।

Updated on:
19 Oct 2026 12:10 pm
Published on:
19 Oct 2026 11:46 am