रीवा

एमपी के दो सगे भाइयों ने नैनीताल में खाया जहर, एक की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के दो भाइयों ने जहर खाकर नैनीताल में सुसाइड करने की कोशिश की। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
rewa news

MP News: मध्यप्रदेश के दो भाइयों ने नैनीताल के काठगोदाम के जंगल में दो सगे भाइयों ने जंगल में जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे भाई का इलाज हल्द्वानी के अस्पताल में जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जंगल में बेहोशी की हालत में मिले

काठगोदाम थाना प्रभारी के अनुसार, बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो लोगों बेहोश की हालत में मिले थे। यहां पर मजदूर काम रहे थे। उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश को मृत घोषित कर दिया।

रीवा के रहने वाले हैं युवक

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई रीवा के रहने वाले हैं। छोटे भाई बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज हल्द्वानी में जारी है। इधर, रीवा से परिजन हलद्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
30 Oct 2025 05:47 pm
Published on:
30 Oct 2025 05:47 pm