रीवा

रीवा में गैंगवार, हथियारों से लैस युवकों ने किया हमला, फायरिंग की सूचना 

Rewa Gangwar: मध्य प्रदेश के रीवा में गैंगवार से सनसनी, दहशत में लोग, हथियारों से लैस 12 से ज्यादा युवकों ने एक-दूसरे पर किया हमला...
2 min read
Aug 04, 2025
Rewa Gangwar crime news
Rewa gangwar crime news: MP police questioning the injured.

Rewa Gangwar Firing: शहर में कानून और व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार युवकों ने जमकर आतंक मचाया। दो गुटों के बीच गैंगवार (Rewa Gangwar) हुई थी जिसमें हथियारों से लैस बाइक सवार युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कट्टे से फायर (Firing) भी किया है। घटना (Crime) से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

बाइक पर सवार होकर आए 12 से ज्यादा युवक

घटना समान थाने के इंदिरा नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। बाइकों में सवार होकर करीब 12 की संख्या में युवक मैदान में एकत्रित थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष से भी इतनी ही संख्या में युवक हथियारों से लैश होकर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हाकी, राड सहित अन्य हथियारों से आरोपियों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मैदान जंग अखाड़ा बन गया था और बेखौफ आरोपी यहां पर ताण्डव मचाते रहे। आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की जानकारी भी सामने आ रही है।

घायल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से भागे आरोपियों ने विवि थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला पर कट्टे के बट से हमला कर दिया जिसमें वह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घायलों की पहचान आर्यन सिंह व ऋतिक सेन के रूप में हुई है।

पुलिस फिलहाल घायलों की हालत सुधरने का इंतजार कर रही है जिसके बाद उनके बयान दर्ज किये जायेंगे। प्रारंभिक जांच में विवाद के कारण और आरोपियों के नाम सामने नहीं आये है। हालांकि पुलिस अभी गोली चलने की घटना से इंकार कर रही है।

Published on:
04 Aug 2025 08:30 am