सागर

ग्रीष्मकालीन गणना पहले दिन मिले 1168 गिद्ध, सबसे ज्यादा 870 टाइगर रिजर्व में

प्रवासी गिद्धों के वापस लौटने के बाद स्थानीय गिद्धों की संख्या का पता लगाने वन विभाग ने मंगलवार से ग्रीष्म कालीन गिद्ध गणना शुरू कर दी है। पहले दिन हुई गिद्ध गणना में वीरांगना

2 min read
May 02, 2025

इस बार एक ही दिन हुई गणना, स्थानीय गिद्धों की स्थिति हुई स्पष्ट

सागर. प्रवासी गिद्धों के वापस लौटने के बाद स्थानीय गिद्धों की संख्या का पता लगाने वन विभाग ने मंगलवार से ग्रीष्म कालीन गिद्ध गणना शुरू कर दी है। पहले दिन हुई गिद्ध गणना में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अलावा सागर के उत्तर व दक्षिण और दमोह मंडल में कुल 1168 गिद्ध नजर आए हैं, जिसमें 1068 वयस्क बताए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि गणना के दौरान टीम को 100 अवयस्क गिद्ध मिले हैं, इससे स्पष्ट है कि गिद्धों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा 870 गिद्ध वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पाए गए हैं।

गिद्ध की स्थिति का पता लगाने वन विभाग हर दो साल में सर्दी व गर्मियों में गिद्ध गणना करता है। सर्दियों के सीजन में होने वाली शीतकालीन गणना में प्रवासी गिद्ध भी शामिल होते हैं। प्रवासी गिद्धों के वापस लौटने के बाद अप्रेल माह के अंत में स्थानीय गिद्धों की आबादी का पता लगाने विभाग ग्रीष्मकालीन गणना करता है।

- सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व में

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्ध संरक्षण को लेकर काम चल रहा है, जिसके परिणाम भी मिलने लगे हैं। ग्रीष्मकालीन गणना में सबसे ज्यादा 870 गिद्ध टाइगर रिजर्व में ही मिले हैं। इसके पहले शीतकालीन गणना के दौरान भी टाइगर रिजर्व में ही सबसे ज्यादा गिद्ध पाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि गणना से पता चल रहा है कि स्थानीय गिद्धों की संख्या में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि हो रही है।

- किस वन मंडल में क्या स्थिति

- वन मंडल, आवास/घौसलों की संख्या, वयस्क, अवयस्क, कुल

- टाइगर रिजर्व, 260, 814, 56, 870

- उत्तर मंडल, 60, 172, 22, 194

- दक्षिण मंडल, 01, 52, 19, 71

- दमोह मंडल, 12, 30, 03, 33

- कुल, 333, 1068, 100, 1168

- अवयस्क गिद्धों का मिलना अच्छे संकेत

मंगलवार से ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना शुरू हो गई है, पहले दिन टीमों को 1168 गिद्ध नजर आए हैं, यह सभी स्थानीय गिद्ध हैं। गणना में अवयस्क गिद्धों का मिलना हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। अगले दो दिन में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

डॉ. एए अंसारी, उप संचालक, टाइगर रिजर्व

Also Read
View All

अगली खबर