सागर

ट्रेन लेट, निरस्त व डायवर्ट होकर चलने से दस दिन में 143 यात्रियों ने की यात्रा निरस्त

सवा लाख से ज्यादा के राजस्व का हुआ नुकसान, यात्रियों की यात्रा में डला खलल, हुई असुविधा

less than 1 minute read
Jan 08, 2025
फाइल फोटो

बीना. नए साल पर घूमने जाने वालों से लेकर जरूरी काम से बाहर जाने वाले कई यात्रियों की यात्रा में खलल पड़ा है, नतीजन उन्हें टिकट निरस्त कराने पड़े और अपनी यात्रा भी निरस्त करनी पड़ी। ऐसा होने से न केवल यात्रियों को परेशान होना पड़ा है, बल्कि रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हुआ है, जिसमें दस दिन में 143 यात्रियों ने यात्रा निरस्त की है और रेलवे को 1 लाख 31 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान भी हुआ है।

दरअसल यात्री कई दिनों से यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराके रखते हैं, लेकिन कई ट्रेनों के निरस्त, लेट व डायवर्ट होने के कारण लोगों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी है, जिससे एक तो उनको यात्रा निरस्त करनी पड़ी। वहीं, रेलवे को भी नुकसान झेलना पड़ा। नए वर्ष के समय झांसी-ग्वालियर लाइन पर काम चलने के कारण कई टे्रनों को गुना के रास्ते चलाया गया, जिस वजह से बीना से इस लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है, जिनमें यात्रा करने वालों को दिक्कत हुई है।

फैक्ट फाइल

दिनांक टिकट रुपए

25 दिसंबर 07 01915

26 दिसंबर 14 19350
27 दिसंबर 17 18835

28 दिसंबर 16 18450
29 दिसंबर 13 12140

30 दिसंबर 23 31370
31 दिसंबर 09 03290

01 जनवरी 08 01505
02 जनवरी 14 05940

03 जनवरी 10 15055
04 जनवरी 12 03555

कुल टिकट - 143
कुल रुपए - 131405

Published on:
08 Jan 2025 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर