1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेली नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपी विनोद लोधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 14, 2026

युवती को जबरन जंगल ले गया युवक फिर… होली के 19 दिन बाद हुआ खुलासा, जानें आखिर क्या हुआ उस रात(photo-patrika)

युवती को जबरन जंगल ले गया युवक फिर… होली के 19 दिन बाद हुआ खुलासा, जानें आखिर क्या हुआ उस रात(photo-patrika)

सागर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने नाबालिग के माता-पिता के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर घर में घुसपैठ की और बच्ची के साथ क्रूरता की हद पार कर दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी विनोद लोधी को हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घर में अकेला पाकर बनाया शिकार

एसआई बालाराम छारी ने बताया कि पीड़िता के घर पर माता-पिता किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके दौरान आरोपी ने सुनसान मौके का लाभ उठाया। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तेजी से काम किया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था लेकिन पुलिस ने उसे रोका और जांच को मजबूती दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि दोषी को उचित सजा मिल सके।