
कोतवाली थाना क्षेत्र में राहतगढ़ बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रतीक्षालय में शव होने की जानकारी मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने मोतीनगर और कोतवाली थाने को सूचना दी। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस व मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर शव मिला वह कोतवाली थाना के तहत आता है, इसलिए मामले को काेतवाली पुलिस ने जांच में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुमित पुत्र अरविंद विश्वकर्मा 34 वर्ष, निवासी कसाई मंडी के रूप में हुई है। घटना स्थल के पास से पुलिस को किसी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या सुराग नहीं मिला है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत प्राकृतिक थी, हादसा हुआ या कोई अन्य वजह रही। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Published on:
14 Mar 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
