बीना. आगासौद थानांतर्गत आने वाले एक गांव में एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर ने एक सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार एक गांव में सात वर्षीय एक बच्ची घर […]
बीना. आगासौद थानांतर्गत आने वाले एक गांव में एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर ने एक सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक गांव में सात वर्षीय एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। शाम करीब 6 बजे जैसे ही बच्ची के माता-पिता घर आए तो बच्ची ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद वह बच्ची के साथ आगासौद थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। बीना अनुविभाग में महिला अधिकारी न होने के कारण बच्ची को मेडिकल कराने के लिए सागर भेजा गया, जहां से लौटने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हडक़ंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर रात भर तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी अशोकनगर जिले का रहने वाला है और उसके माता-पिता की मौत होने के बाद वह अपनी नानी के यहां रहता था, जहां पर उसने घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी को कर लिया है गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
नितिन पाल, थाना प्रभारी, आगासौद