सागर

चाय की दुकान चलाने वाली महिला के कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी का समान जलकर खाक

कैंट थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला के कच्चे मकान में भीषण आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान आग में जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे एसपी बंगला के सामने स्थित अर्चना केवट 35 वर्ष के कच्चे घर में अचानक आग भड़क उठी।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026

रविवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला के कच्चे मकान में भीषण आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान आग में जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे एसपी बंगला के सामने स्थित अर्चना केवट 35 वर्ष के कच्चे घर में अचानक आग भड़क उठी। कच्ची दीवारों और छप्पर के कारण देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई। अकेली रहने वाली अर्चना के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। वह घर के सामने ही एक छोटी-सी चाय का टपरा चलाकर अपना गुजारा करती है। आग लगने से बर्तन, कपड़े, बिस्तर और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पाया और बड़े हादसे को टाल दिया।

Published on:
19 Jan 2026 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर