सागर

लोक देवता जाहरवीर गोगा देव महाराज के झंडा निशानों की निकली शोभायात्रा

Aug 12, 2025
Feature image

बागड़ महोत्सव: चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से निकला, जगह-जगह हुआ स्वागत

सागर. लोक देवता जाहरवीर गोगा देव महाराज के झंडा निशानों की सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा चकराघाट से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। प्राचीन जाहरवीर गोगा देव मंदिर गोगा मेड़ी मंदिर चकराघाट से हजारों भक्तों ने आरती पूजन कर चल समारोह निकाला। समारोह का शुभारंभ उस्ताद मुन्ना लाल चुटीले, सरवन करोसिया ने किया। चल समारोह मेला में झंडा निशानों का मार्ग पर जगह-जगह पंडाल लगाकर आरती पूजन कर सम्मान किया गया। यातायात पुलिस चौकी के बाजू में सनातन धर्म प्रचार सेवा मंडल, आभा वाल्मीकि समाज कल्याण युवा समिति द्वारा पंडाल लगाकर झंडा निशानों का पूजन किया गया। इस मौके पर मंच द्वारा शिवलाल चौहान, करन चौहान, मस्तान कव्वाल को राष्ट्रीय ज्ञान भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा अतिथियों ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्षवृन्दावन अहिवार, अर्पित पांडे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, सूरज घोषी, मिश्रीचंद गुप्ता, कौशल यादव, मनीष चौबे, विशाल खटीक, चेतराम अहिवार, अलोक केशरवानी, नितिन सोनी, वीरसिंह लोधी उपस्थित रहे।

जुलूस का सेवादल ने किया स्वागत

तीनबत्ती पर जिला कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया। गोगाजी महाराज के निशान की सेवादल परिवार द्वारा पूजा अर्चना की गई और प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर जिला सेवादल अध्यक्षद्वय सिंटू कटारे, महेश जाटव, आनंद सेवा, लल्ला यादव, प्रकाश जैन, अरविंद ठाकुर अन्य उपस्थित रहे।

चल समारोह में हजारों लोग हुए शामिल

चकराघाट से चल समारोह में हजार लोग शामिल हुए। जैसे ही चल समारोह तीन बत्ती से कटरा बाजार में प्रवेश किया तो बाजार में चारों तरफ की गलियों में जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने बाजार में पहले ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। वहीं प्रशासन ने चल समारोह मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी।

Updated on:
12 Aug 2025 10:23 pm
Published on:
12 Aug 2025 10:23 pm