श्री सिंह सभा गुरुद्वारा भगवानगंज गुरुद्वारा द्वारा गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वें शहीदी दिवस के अवसर सोमवार को वाहन रैली निकाली गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया। 350 शताब्दी शहीदी दिवस पर वाहन रैली कीर्तन का आयोजन किया गया।
श्री सिंह सभा गुरुद्वारा भगवानगंज गुरुद्वारा द्वारा गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वें शहीदी दिवस के अवसर सोमवार को वाहन रैली निकाली गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया। 350 शताब्दी शहीदी दिवस पर वाहन रैली कीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक शबद कीर्तन हुआ। ज्ञानी गुरूवचन सिंह हजूरी रागी 9 से 10.30 बजे तक हुआ, जिसके बाद वाहन रैली निकाली गई। शहर के अलग- अलग स्थानाें पर लोगों ने रैली का स्वागत किया।
गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस मनाया गया। यह दिन नौवें सिख गुरु, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता के प्रतीक रहे की उनकी शहादत का स्मरण कराता है। उनकी शहादत को स्मरण करने शहर में वाहन रैली का आयोजन हुआ। जो शहर के प्रमुख मार्गोँ से होती हुई तीनबत्ती पहुंची।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने सिख समाज के प्रमुख सत्येंद्र सिंह होरा व समस्त समाज का अभिवादन किया। कार्यक्रम में जितेंद्र चावला, राहुल चौबे, चमन अंसारी, नीलश अहिरवार, जयदीप तिवारी, बाबू मछंदर आदि शामिल रहे। शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने भी रैली का स्वागत किया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने पुष्पमाला अर्पित की और रैली में शामिल सभी अनुयायियों पर पुष्प वर्षा कर सभी का अभिनंदन किया।