सागर

कथा करने आए युवक और उसके साथी ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

तीन माह तक ललितपुर और झांसी में रखा किशोरी को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jun 04, 2025
CG Gang Rape: ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई युवती से गैंगरेप, 24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं...(photo-patrika)

बीना. मालथौन थानांतर्गत एक किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानांतर्गत एक गांव में फरवरी 2025 में कथा का आयोजन हुआ था। कथा करने आए एक युवक और ढोलक बजाने वाले उसके साथी ने कथा सुनने आई एक किशोरी से बात करना शुरू थी। इसके बाद किशोरी की बहन को ढोलक बजाने वाले युवक की सोशल मीडिया आइडी दी थी, जिसपर कथा करने आया युवक बात करता था। इसके बाद 13 फरवरी को दोनों रात में मोटर साइकिल से किशोरी के घर के पास पहुंचे और फोन लगाकर मां के जेवर लेकर आने के लिए कहा, जिससे वह दो जोड़ी पायल लेकर उनके पास पहुंची थी, जहां से दोनों जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठा उसे ओरछा ले गए, जहां एक होटल में दोनों ने रुम लेकर दिनभर रखा और फिर ललितपुर में किसी व्यक्ति के यहां किराए से कमरे लेकर किशोरी को दो माह तक रखा। इस दौरान देानों ने कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा देते रहे। दो माह बाद किशोरी को वह झांसी के पास भोजला गांव लेकर गए और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की मांग भरवाकर चूडिय़ां पहना दी थीं, जिससे रहने के लिए कमरा मिल सके। मौका मिलने पर किशोरी ने अपने पिता को फोन लगाकर पूरी घटना बताई, तब पुलिस उसे वहां से निकालकर घर लेकर आई।

सामूहिक दुष्कर्म का मामला किया दर्ज
थाना मालथौन क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दोनों बहला फुसलाकर भगा कर ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। दोनों को झांसी से गिरफ्तार किया गया।
धनेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी, बरौदिया कलां

Published on:
04 Jun 2025 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर