शहर में प्रमुख आयोजन संत मोनी महाराज के सानिध्य में तिली रोड बैंक कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ।
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर बुधवार को मंदिरों में अभिषेक पूजन और हवन किया गया। शहर में प्रमुख आयोजन संत मोनी महाराज के सानिध्य में तिली रोड बैंक कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ। इसमें भगवान परशुराम का एकादश तीर्थ स्थलों के जल से महाभिषेक एवं षोडश उपचार पूजन हुआ। माथे पर परशुराम जन्मस्थली जानापाव से लाई गई रज को चंदन में मिलाकर सभी को तिलक लगाया गया। पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि संघ के संभागीय अध्यक्ष पं.राजेंद्र प्रसाद पांडेय सानौधा तीर्थ क्षेत्रों से ग्यारह पवित्र नदियों का जल एकत्रित करके लाए थे। पंचामृत अभिषेक के बाद उस पवित्र जल से भगवान परशुराम का महाभिषेक किया गया। साथ ही अमित कटारे और जयकुमार गोलू तिवारी ने परशुराम जन्म स्थली से रज लाई गई थी। जिसका सभी विप्रजन को त्रिपुंड तिलक लगाया गया। धर्माधिकारी पं. बृजेश महाराज ने बताया कि सुबह 10 बजे से महाभिषेक किया गया। युवा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. भरत तिवारी ने बताया कि सभी पंडितों को पशुपतिनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. केसी व्यास ने फलाहार कराया। कार्यक्रम में अंकित दीक्षित, एमके चौबे, अमित अवस्थी, राजकृष्ण शास्त्री, अखिलेश शर्मा, धनश्याम मिश्रा, जयनारायण शास्त्री, सर्वेश्वर उपाध्याय, डब्बू गर्ग, कुंजबिहारी शुक्ला, आशीष तिवारी, लकी पाठक व अर्पित गर्ग सहित बड़ी संख्या में पुजारी पुरोहित आदि मौजूद रहे।