सागर

आचार्य समय सागर महाराज का खजुराहो में होगा चातुर्मास, 28 जुलाई को ही कलश स्थापना

जैन समाज के चातुर्मास प्रारंभ होने को कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में दिगंबर जैन मुनि और आर्यिका संघ के चातुर्मास स्थान पर पहुंचने के लिए सभी के निरन्तर विहार चल रहे है। जैन साधु हमेशा पग विहार करते हैं।

less than 1 minute read
Jul 16, 2024
muni_6036d1

निपार्यक सुधा सागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर रहे भक्त, सागर में चातुर्मास की संभावना

सागर. जैन समाज के चातुर्मास प्रारंभ होने को कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में दिगंबर जैन मुनि और आर्यिका संघ के चातुर्मास स्थान पर पहुंचने के लिए सभी के निरन्तर विहार चल रहे है। जैन साधु हमेशा पग विहार करते हैं। वर्षा ऋ तु में अति सूक्ष्म जीव उत्पन्न हो जाते हैं। पैदल विहार के समय उन जीवों की हिंसा न हो इसलिए साधु एक जगह रहकर चातुर्मास में माध्यम से त्याग तपस्या कर निज कल्याण के साथ श्रावकों का कल्याण करते हैं। सागर में निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज के चातुर्मास होने की संभावना है। भक्त रोजाना श्रीफल चढ़ाकर निवेदन कर रहे हैं। वहीं आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य आचार्य समय सागर महाराज का प्रवेश 17 जुुलाई स्वर्णोदय जैन तीर्थ क्षेत्र खजुराहो में दोपहर 3 बजे होगा। संघ में 15 मुनि महाराज और 9 क्षुल्लकजी है।

28 जुलाई को होगी कलश स्थापना
16 जुलाई को आचार्य संघ की आहारचर्या बमीठा ग्राम में होगी। आचार्य संघ का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह 28 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे से होगा। ज्येष्ट शिष्य निर्यापक मुनि योग सागर महाराज का 14 पिच्छी के साथ वर्षायोग चातुर्मास रहली के लिए चल रहा है मुनि संघ का विहार शाहपुर से गढाकोटा के लिए हुआ। 16 जुलाई को आहारचर्या गढाकोटा में होगी मुनिसंघ का 17 जुलाई को रहली में मंगल प्रवेश सुबह होगा। वहीं निर्यापक सुधासागर महाराज ससंघ मोराजी बड़ा बाजार में विराजमान है।

निरंजन सागर का हुआ विहार
मुनि निरंजन सागर महाराज का विहार राहतगढ़ से विदिशा की ओर हुआ। वर्षायोग चातुर्मास के लिए आर्यिका अंतरमति माताजी (7 पिच्छी) का विहार बेगमगंज के लिए चल रहा है। 16 जुलाई को आहारचर्या सीहोरा में होगी। 17 जुलाई को राहतगढ़ और 18 जुलाई को बेगमगंज में प्रवेश हो सकता है।

Published on:
16 Jul 2024 12:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर