
कैंट थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते पड़ोसियों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई जिसमें एक मजदूर और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 15 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे साईं मंदिर के पास 14 मुहल्ला, सदर में हुई।
इस मामले में नीरज जाटव 26 वर्ष पुत्र रमेश जाटव ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी विनोद जाटव से पुरानी रंजिश थी। रात में घर के बाहर खड़े होने पर विनोद गालियां देने लगा। विरोध करने पर विनोद ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे चोटें आईं। इस दौरान सत्यम जाटव, सौरभ जाटव और विजय जाटव भी विनोद के साथ आ गए। सत्यम ने लोहे का पाइप और तलवारों से वार किया, सौरभ और विजय ने डंडे से नीरज पर उसके पिता रमेश जाटव पर हमला किया। रमेश को दोनों हाथों में चोट आई। मौके पर नीरज की पत्नी शीतल जाटव, मां जानकी जाटव और बहन साक्षी जाटव मौजूद थीं, जिन्होंने घटना देखी और बीच-बचाव किया। नीरज ने पिता को जिला अस्पताल सागर ले जाया, जहां से उन्हें बीएमसी अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीडित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने वारदात में मौजूद सभी आरोपियों के नाम नहीं लिखे। उनका कहना है कि आरोपियों ने तलवार से हमला किया था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में सिर्फ लोहे की राॅड का उल्लेख किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
01 Feb 2026 05:29 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
