1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुआ खेलते 7 आरोपियों को पकड़ा, 40 हजार रुपए जब्त

बहेरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम लिधौराहाट के भटार क्षेत्र में छापेमारी की, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 01, 2026

बहेरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम लिधौराहाट के भटार क्षेत्र में छापेमारी की, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से करीब 40 हजार रुपए की राशि जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। यहां कई व्यक्ति जुआ फड़ पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों में पंकज पाठक 32 वर्ष, उमेश अहिरवार 36 वर्ष दोनों निवासी पामाखेड़ी, ठाकुरदास यादव 56 वर्ष निवासी मकरोनिया, सोनू रजक 38 वर्ष, विनय राज शिल्पी 32 वर्ष, विकास खटीक 30 वर्ष तीनों निवासी रजाखेड़ी और संस्कार दुबे 25 वर्ष निवासी गुलाब कॉलोनी को हिरासत में लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी विक्रम गुप्ता मौके से भागने में कामयाब रहा। मौके से पुलिस ने करीब 40 हजार रुपए नगद, ताश की 11 गड्डियां आदि बरामद की हैं।

Story Loader