सागर

दिनभर बादलों के बाद रात में झमाझम बरसे बादल, खेतों में रखी सोयाबीन की कटी फसल, किसान परेशान

शहर के साथ ही रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, केसली, राहतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में पानी गिरा। गढ़ाकोटा तहसील ग्राम रेगुवां, घोनो में हुई तेज बारिश से सोयाबीन की खड़ी फसलों में पानी भर गया।

less than 1 minute read
Sep 28, 2025

मानसून की विदाई के पहले जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। रात 8.30 बजे से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला, वहीं ग्रामीण इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ और पानी जमा हो गया। शहर के साथ ही रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, केसली, राहतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में पानी गिरा। गढ़ाकोटा तहसील ग्राम रेगुवां, घोनो में हुई तेज बारिश से सोयाबीन की खड़ी फसलों में पानी भर गया।
रहली के किसान अजय सिंह ने बताया कि अभी वर्तमान में सोयाबीन की कटाई चल रही है। अधिकांश फसल कटी हुई खेतों में डली है और कुछ फसलें खड़ी हैं। पिछले कई दिनों खराब मौसम के कारण सोयाबीन की फसल छोटी रह गई थी। फसल में नुकसान हो गया है। शुक्रवार से हो रही बारिश की वजह से फसल खराब हो जाएगी।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रात 8.30 बजे तक 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 30.4 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टर्फ और निम्न दबाव के क्षेत्र की सक्रियता बढ़ने के कारण बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

जिले में हुई बारिश

सागर - 967.9
जैसीनगर - 1228.4
राहतगढ़ - 1371.8
बीना - 951.4
खुरई - 1194.7
मालथौन - 965.3
बंडा - 1075.0
शाहगढ़ - 868.8
गढ़ाकोटा - 965.0
रहली - 1063.8
देवरी - 1483.5
केसली - 1475.6
(नोट-बारिश के आंकड़े मिमी में हैं।)

Published on:
28 Sept 2025 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर