सागर

काशी के अघोरी और कोलकाता के महाकाली नृत्य ने बांधा समां, निहंग अखाड़ा ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

श्रीराम नवमी पर नगर निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मंदिरों में मनाया गया भगवान का जन्मोत्सव, हुए धार्मिक आयोजन

2 min read
Mar 28, 2026
भगवान की पालकी के आते ही चौराहे पर हुई आतिशबाजी। फोटो-पत्रिका

बीना. श्री नरसिंह हिंदू संगठन के तत्वावधान में रामनवमी पर भव्य पालकी यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। दोपहर में नरसिंह मंदिर पर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया और शाम को पालकी यात्रा शुरू हुई। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आईं झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। यात्रा मंदिर से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा, स्टेशन रोड, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। भगवान के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
यात्रा में धर्मध्वज चल रहे थे। कोलकाता से आए महाकाली नृत्य में कलाकारों से आकर्षक प्रस्तुति दी, रौद्र रूप रखकर मुंह से आग के गोले निकाले। वहीं, काशी से आए आघोरी नृत्य के कलाकारों ने भी समां बांधा, जिसमें भगवान भोलेनाथ और पार्वती एक विशाल नंदी पर सवार थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से आई नवदुर्गा झांकी, हरियाणा से बाहुबली हनुमान, वृन्दावन की रासलीला और कांतारा नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र रहा। बुदंलेखंड का बधाई नृत्य, दिवारी नृत्य, शेर नृत्य और नाचने वाले घोड़े भी शामिल हुए। पंजाब से आए निहंग अखाड़ा में हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसमें तलवारबाजी की और आंखों पर पट्टी बांधकर कतरब दिखाए। इस्कॉन संस्थान ने संकीर्तन किया।

चौराहे पहुंची पालकी तो हुई जमकर आतिशबाजी
सर्वोदय चौराहे पर जब भगवान की पालकी पहुंची, तो जमकर आतिशबाजी की गई, जो आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने जगह-जगह भगवान की आरती की। साथ ही जगह-जगह फल, लस्सी, पानी, जूस आदि सामग्री वितरित कर स्वागत किया।

सजाया गया था मुख्य मार्ग
सर्वोदय चौराहा पर विशेष सजावट की गई थी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर भगवा ध्वज, भगवान के पोस्टर लगाकर पूरे शहर को सजाया गया था। नवरात्र के पहले से ही शहर में सजावट शुरू हो गई थी।

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। खिरिया वार्ड स्थित श्रीरामनाम सिद्ध पीठ, कटरा मंदिर, साहू मार्केट स्थित श्रीराम मंदिर, छोटी बजरिया स्थित श्रीराम मंदिर में विभिन्न आयोजन हुए।
खिरिया वार्ड स्थित श्रीराम नाम सिद्ध पीठ भगवान के जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने भय प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति गाकर आराधना की। भगवान के जन्म पर भक्तों ने नृत्य किया और फिर 56 भोग लगाए गए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया और भंडारे का भी आयोजन हुआ। वहीं, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव दोपहर में मनाया गया। भय प्रकट कृपाला की स्तुति के साथ भगवान का जन्म हुआ। इसके बाद हवन, पूजन, आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।

Published on:
28 Mar 2026 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर