सागर

अलग-अलग शहरों में अच्छे वर की तलाश करेगी ‘अंजी’

कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जो अपने लिए अच्छे वर की तलाश कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2018, 3:53 PM IST
'Anji' will seek good boys in different cities
'Anji' will seek good boys in different cities

सागर. विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अनुदान आयोग द्वारा प्रायोजित और ललित कला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग द्वारा नाटक अंजली शर्मा उर्फ अंजी का मंचन किया जाएगा।
नाटक विवि के पुराने ऑडिटोरियम में होगा। इसकी कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जो अपने लिए अच्छे वर की तलाश कर रही है। इसी तलाश में वह अन्य शहरों में भी जाती है। नाटक का मंचन कार्यशाला के समापन पर किया जा रहा है। ३ से शुरू हुई कार्यशाला २३ मार्च तक चलेगी। समापन पर २४ और २५ मार्च को नाटक का मंचन होगा। नाटक के लेखक विजय तेंदुलकर और निर्देशक दिल्ली से राजेन्द्र पंचाल हैं। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.आरपी तिवारी और विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी होंगे।

IMAGE CREDIT: 'Anji' will seek good boys in different cities

छात्रों ने की एविशएन एकेडमी की विजिट
सागर. एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने चाइम्स एविएशन एकेडमी ढाना एयरपोर्ट की विजिट की और एयरपोर्ट से जुड़े रनवे टर्मिनल, टॉक्सिवे , पेवमेंट आदि के बारे में विस्तार से जाना। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी हाईराइज बिल्डिंग और जियोलॉजी लैब की विजिट करके विभिन्न मिनिरल और स्टोन के बारे में भी जानकारी हासिल की। विजिट में एयरपोर्ट मैनेजिंग स्टाफ जियोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके रावत और इंजीनियर आनंद तिवारी ने छात्रों के साथ अपना ज्ञान साझा किया। विजिट में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी प्रो. अनुभव तिवारी, गौरव अग्रवाल, भास्कर पाण्डेय और शैलेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे। डायरेक्टर डॉ. सुनील जैन और प्रधान आचार्य आरएस पाण्डेय ने इस विजिट को सराहा।

७१ परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
बंडा. शाहगढ़ विकासखंड में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों पर १०वीं के अंग्रेजी के विषय की परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में दर्ज 2509 में से 2438 परीक्षार्थी शामिल हुए। 71 अनुपस्थित रहे। तहसीलदार अशोक मिश्रा, बीईओ अशोक तिवारी द्वारा गठित दल ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगढ़ पुराने भवन केंद्र में 312, नवीन भवन शाहगढ़ 411, मॉडल स्कूल शाहगढ़ में 496, हायर सेकंडरी स्कूल हीरापुर 172, नरवा 103, बरायथा में 161, दलपतपुर में 362, तारपोह में 196 एवं गुगराखुर्द में 225 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Published on: