सागर

भूतेश्वर महादेव के हुए गणेश स्वरूप में दर्शन, तिल व गुड़ के लड्डू का लगाया भोग

माघ मास की तिलकुट गणेश चतुर्थी सर्वार्थ सिद्धि योग में मंगलवार को मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का विशेष पूजन अभिषेक किया गया।

less than 1 minute read
Jan 07, 2026

माघ मास की तिलकुट गणेश चतुर्थी सर्वार्थ सिद्धि योग में मंगलवार को मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का विशेष पूजन अभिषेक किया गया। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर तिल व गुड़ के लड्डू बनाकर भगवान गणेश व चंद्रदेव को भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में भगवान का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पं. मनोज तिवारी ने बताया कि सुबह भगवान गणेश का पूजन, सहस्त्रार्चन और यज्ञ-हवन किया गया। शाम को भक्तों के लिए भूतेश्वर महादेव के दर्शन गणेश स्वरूप में हुए। वहीं केसरवानी समाज की महिलाओं ने सवा पाव काले तिल का पहाड़ बनाकर भगवान श्रीगणेश का सामूहिक पूजन किया। समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर पूजन कर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद आरती कर तिल से बने पकवानों का भोग लगाकर प्रसादी के रूप में वितरण किया।

Published on:
07 Jan 2026 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर