बीना विधायक की फिसली जुबान, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर सीएम को ही प्रधानमंत्री बोल गईं
बीना. उप मुयमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार सुबह 11.30 बजे बीना पहुंचे और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम हड़कल खाती स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह एक्सीलेंस स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के समान समारोह में पहुंचे। वहीं, सिविल अस्पताल का निरीक्षण भी किया। ग्राम हड़कल खाती गांव में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को शुरू कराया और श्रमदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पानी को संरक्षित करने का संकल्प हम सभी को लेना होगा। जिस प्रकार लाड़ली बहना योजना के रुपए हर माह न आएं, तो बहनों का बजट बिगड़ जाएगा, इसी प्रकार यदि पानी को संरक्षित नहीं किया गया, तो हमें पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा। यदि जलस्रोत सूखे रहे, तो लोगों को पानी नहीं मिल सकेगा। निरोगी काया अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, बीपी, शुगर की जांच करेंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि हमें जल को सहेजने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि व्यर्थ पानी बहने से जल स्तर गिर रहा है, सभी को मिलकर जलस्रोतों को पुनर्जीवित करना होगा।
कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि जल संवर्धन योजना में सागर जिला छटवें स्थान पर है, जिले में अभी तक 6165 कार्य 38 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे हैं। साथ ही तालाबों की सीमांकन भी कराया है ताकि उनपर अतिक्रमण न हो सके।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष लता सकवार, जनपद अध्यक्ष उषा राय, पूर्व विधायक डॉ. विनोद पंथी, पूर्व विधायक धरमू राय, जनपद उपाध्यक्ष अमरप्रताप सिंह, जिला पंचायत सीइओ विवेक केवी, एसडीएम विजय डेहरिया आदि उपस्थित थे।
मेधावी विद्यार्थियों का किया समान
एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक एक में मेधावी विद्यार्थियों का समान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उप मुयमंत्री ने प्रदेश की मैरिट में जगह पाने वाली सुबुल खान, धैर्य चौबे व अभय कुर्मी सहित अन्य विद्यार्थियों का समान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जो हमें आगे बनना है उसका लक्ष्य अभी से तय करें। जिनके नंबर कम आए हैं वह आगे की कक्षाओं में अच्छे अंक लाने का प्रयास करें।
●विधायक निर्मला सप्रे की दो बार जुबान फिसली। एक बार उप मुयमंत्री को पूर्व मुयमंत्री बताया। पाकिस्तान पर कार्रवाई में प्रधानमंत्री मोहन यादव को बताया।
●उप मुयमंत्री बीना में पहली बार आए जो 7 घंटे रुके।
●विधायक कार्यालय में बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष व नपाध्यक्ष नहीं पहुंची, जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें फोन किया।