सागर

दिन में तेज धूप से 4 दिन से 29 डिग्री पर अटका पारा, रात में सर्द हवाओं से 11 डिग्री पर पहुंचा

प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है, लेकिन सागर में मौसम बदला हुआ है। पिछले 4 दिनों से सागर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Dec 12, 2025

प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है, लेकिन सागर में मौसम बदला हुआ है। पिछले 4 दिनों से सागर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहरों में सागर पांचवें नंबर है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्व और उत्तर-पूर्व के ऊपरी मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 222 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही हैं, जो सागर सहित पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव ला सकता है।

पिछले दिनों शहर का अधिकतम तापमान

8 दिसंबर - 29.6
9 दिसंबर - 29.0
10 दिसंबर - 29.4
11 दिसंबर - 29.2

प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

जिला तापमान
आगर 13.9
देवास 12.5
निवाड़ी 11.8
सागर 11.4
धार/नर्मदापुरम 11.2

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

जिला तापमान
खंडवा 30.1
उज्जैन 29.5
सागर 29.4
बड़वानी 29.3
ग्वालियर 29.0
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Published on:
12 Dec 2025 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर