
BSNL satellite phone price: देश की प्रमुख सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बिना मोबाइल टावर के सीधे उपग्रह (सैटेलाइट) के जरिए कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देने वाला नया सैटेलाइट फोन बाजार में उतार दिया है। स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर 15 अगस्त से इस हाई-टेक डिवाइस की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को कड़े सुरक्षा मानकों और पुलिस वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके अलावा, कंपनी ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन कर ग्राहक अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकते है, जिसके बाद महज 3 घंटे के भीतर लैंडलाइन कनेक्शन इनस्टॉल कर दिया जाएगा।
गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और दूरसंचार विभाग की प्रक्रिया के तहत ग्राहकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही डिवाइस उपभोक्ता को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही, खरीदार को फोन के उपयोग का मुख्य उद्देश्य, इस्तेमाल की संभावित अवधि और भौगोलिक क्षेत्र का पूरा ब्योरा भी देना होगा। वर्तमान में इस तरह के सैटेलाइट फोन्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से सेना, नौसेना, वायुसेना, आपदा प्रबंधन इकाइयों, दूरदराज के इलाकों, वन विभागों, एडवेंचर टूरिज्म और मर्चेंट नेवी सेक्टर में किया जा रहा है।
वाले कुछ ही दिनों में कंपनी के विभिन्न बीएसएनएल ने इस सैटेलाइट फोन की शुरुआती कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए तय की है। आने कार्यालयों को इसका स्टॉक उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रत्येक दूरसंचार सर्कल के अनुसार इसके अलग-अलग टैरिफ प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं। इस बीच बीएसएनएल के सागर बिजनेस एरिया में नेटवर्क विस्तार को लेकर भी बड़े आंकड़े सामने आए हैं। क्षेत्र में 4 जी सैचुरेशन के तहत कुल 98 साइट्स कार्य कर रही हैं, जिनमें से सागर में 33 साइट्स, छत्तरपुर 31 साइट्स और दमोह 11 साइट्स कार्यरत हैं।
सागर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के जनरल मैनेजर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक योजनाएं लाई गई हैं। मात्र 1 रुपए में सिम मिलेगी। अगले एक महीने 12 सितंबर तक नया मोबाइल कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को सिर्फ एक रुपए में सिम कार्ड आवंटित किया जाएगा। लॉन्ग-वैलिडिटी प्लान, ग्राहकों के लिए 2399 रुपए का विशेष प्लान पेश किया गया है. जिसमें पूरे 412 दिनों की लंबी वैधता मिलती है। एफटीटीएच ऑफर, नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए पहला महीना पूरी तरह रेंट-फ्री रहेगा।