अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे संभाग में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा है।
बुंदेलखंड में पिछले दो दिनों से प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है। संभाग के सभी जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। सड़कें दोपहर में सुनसान रहीं। लोग अपने घरों से बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। शनिवार को सागर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे संभाग में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिल रहा है। बढ़ते हुए तापमान के बीच गर्म हवाएं चलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। लू जैसी स्थिति बन चुकी है और लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम हवाओं के जोर पकड़ने से न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। इन दिनों में लू भी चलेगी जिससे लोग परेशान हो सकते हैं।
शहर अधिकतम तापमान
सागर 42.8
दमोह 42.4
टीकमगढ़ 42.0
छतरपुर 42.6
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)