जश्ने उर्स में उमड़े लोग, देर रात तक चला बंदगी का सिलसिला
रहली. बादल बाबा शाह सार्वजनिक उर्स कमेटी रहली द्वारा हजरत जिंदासा, भोलासा मदार साहब माखनपुर वाले के दरबार में दो दिवसीय जश्ने उर्स का आयोजन किया गया। सोमवार को उर्स का उद्वघाटन जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं रहली अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गु्ररु हरिकांत पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उर्स कमेटी अध्यक्ष सौरभ हजारी एवं अन्य सदस्यो द्वारा सभी अतिथियो का पुष्प माला से स्वागत किया गया। प्रथम दिवस कानपुर के मसहूर कब्बाल रईस भारती एवं लखनउ की कब्बाला उजाला परबीन के बीच कव्वालियों का मुकाबला हुआ। जो पूरी रात चला। दोनो ही फनकारों ने अपनी अपनी गायकी का लोहा एक दूसरे को मनवाया। उर्स में कव्वालों ने कहा कि बंदगी को दिल में उतारें सुनकर भूल न जाएं। ये जो समां बना है उसे अंदर तक ले जाएं। कव्वालों की जुगलबंदी में लोगों ने जमकर आनंद उठाया, देर तक लोगों ने इसमें शिरकत की।