गिरजाघरों में भी शुरू हुईं तैयारियां
सागर. मसीही समाज के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस के करीब आने के साथ ही बाजार भी प्रभु यीशु के स्वागत में सज गए हैं। शहर की दुकानों में गिफ्ट आइटम्स की वैरायटी आईं हैं। प्रभु यीशु के जन्म दिन का पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले गिरजाघरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च के बाहर क्रिसमस-ट्री को लगाया गया है। गिरजाघरों में सुबह-शाम आराधना के स्वर गूंज रहे हैं। घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगे सितारों की अनेक रेंज बाजार में उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रकार के क्रिसमस-ट्री, काड्र्स, रेडियम वाल हैंगिंग, जिंगल बेल्स की अलग-अलग डिजाइनें भी खास हैं।
गिफ्ट आइटम के विक्रेता बलराम छवलानी ने बताया कि क्रिसमस पर अधिक खरीदारी गिफ्ट आइटम की होती है। इंटीरियर तथा होम डेकोरेशन की दुकानों पर भी रौनक देखी जा रही है। क्रिसमस-ट्री से लेकर केंडल, क्रिसमस बैनर, सांताक्लॉज की ड्रेस, मास्क, क्रिसमस काड्र्स, झूमर, लटकन वाले सेंटाक्लॉज, लाइटिंग सेंटाक्लॉज और थर्मोकोल के स्टिकर लोगों को खूब पसंद रहे हैं।
क्रिसमस-ट्री में वैरायटी
क्रिसमस-ट्री का भी बाजार सज चुका है। हर साइज के क्रिसमस-ट्री मिल रहे हैं। छोटे से लेकर आठ फीट लंबे क्रिसमस-ट्री भी बाजार में उपलब्ध हैं। आर्टिफिशियल पौधे 20 से लेकर 500 रुपए तक मिल रहे हैं। क्रिसमस-ट्री पर सजाने के लिए स्टार, चॉकलेट, बल्ब और अन्य कई खिलौनों की खरीदारी भी खूब हो रही है। इसके अलावा पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब व स्टार, घरों में टांगने के लिए झूमर आदि भी मार्केट में सज चुके हैं।
सांता है खास
सांताक्लॉज की ड्रेस खरीदने में अभी से लोग जुट गए हैं। विशेष लाल ड्रेस और कैप की बिक्री ज्यादा होती है। इसके साथ झूले में झूलते, नाव में बैठे, आइस फॉल के बीच मैरी क्रिसमस बोलते सांताक्लॉज सहित अन्य विभिन्न आइटम आकर्षण का केंद्र हैं।
ये हैं कीमत
सांताक्लॉज 80-400
सांताक्लॉज के ड्रेस, मास्क 200-1200
क्रिसमस-ट्री- 100-3000
जिंगलवैल म्यूजिक सीडी - 50-400
परीपंख- 100-150
केंडल- 20-250
चरनीसेट - 130-1000
गिफ्ट बॉक्स- 50-600,
बैलूंस पैकेट - 50 से400
टेडीवियर 150 से1000