दीपावली की रात हुई आतिशबाजी से शहर की आबोहवा अब भी साफ नहीं हो पाई है। मंगलवार को वायु की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्थिति में थी, जिसमें बुधवार को हल्का सुधार जरूर हुआ, लेकिन सांस लेने के लिए यह अब भी मानक स्तर पर नहीं आई है।
दीपावली की रात हुई आतिशबाजी से शहर की आबोहवा अब भी साफ नहीं हो पाई है। मंगलवार को वायु की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्थिति में थी, जिसमें बुधवार को हल्का सुधार जरूर हुआ, लेकिन सांस लेने के लिए यह अब भी मानक स्तर पर नहीं आई है। बुधवार को एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 228 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा। यदि शहर में हवाओं का रुख तेज होता है या फिर बारिश होती है तो इसमें तेजी से सुधार होगा।
दीपावली पर्व चलने के कारण अब भी कई क्षेत्रों में शाम के समय आतिशबाजी का दौर जारी है। कहीं पर मेला का आयोजन तो कहीं पर अन्य मिलन समारोह, जिसके लोग आतिशबाजी का उपयोग कर रहे हैं। इसी वजह से एक्यूआई मानक स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम चल रहा था, लेकिन बुधवार को इसमें इजाफा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीन दिन में आसमान में बादल छाने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद कम है।