सागर

सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा संसाधनों के कर रहे कार्य, जिससे हो रहे हादसे

बिना ग्लब्ज, मास्क और सेफ्टी शूज के सफाई करता हुआ कर्मचारी

2 min read
Jan 04, 2026
बिना ग्लब्ज, मास्क और सेफ्टी शूज के सफाई करता हुआ कर्मचारी

बीना. नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा संसाधनों के ही सफाई करते हुए नजर आते हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। जबकि हर साल लाखों रुपए खर्च कर सामान खरीदा जाता है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा संसाधन दिए जाते हैं, लेकिन वह उपयोग नहीं करते हैं।
सफाई कर्मचारियों की गंदगी के बीच काम करते हैं, जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा रहता है और इसके लिए उन्हें ग्लब्ज, सेफ्टी शूज, मास्क आदि सामग्री दी जानी चाहिए। साथ ही रात के समय अंधेरे में मुख्य सडक़ों पर सफाई करते समय रेडियम जैकेट होना चाहिए, जिससे वाहन चालकों को वह दूर से नजर आ सकें। रेडियम जैकेट न होने से तीन दिन पूर्व एक महिला सफाई कर्मचारी को कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं। यदि महिला रेडियम जैकेट पहने होती, तो हादसा नहीं होता। इसी तरह नाले, नालियों में सफाई करते समय ग्लब्ज, सेफ्टी शूज, मास्क नहीं रहता है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। अधिकारियों के सामने यह कर्मचारी काम करते रहते हैं, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा संसाधन कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन उपयोग नहीं करते हैं। रेडियम जैकेट भी कर्मचारियों को दी गई है।

लाखों रुपए से होती है खरीदी
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों को देने के लिए लाखों रुपए की सामग्री खरीदी जाती है। एक वर्ष पूर्व करीब पांच लाख रुपए में सुरक्षा संसाधन खरीदे गए थे। लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी इनका उपयोग नहीं हो रहा है।

उपयोग नहीं करते कर्मचारी
सभी कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री दी जाती है, लेकिन वह पहनते नहीं हैं। इसको लेकर कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जाते हैं।
मनोज नामदेव, सफाई प्रभारी

करेंगे जागरूक
कर्मचारियों को समय-समय पर नगर पालिका से सुरक्षा संसाधन दिए जाते हैं। सभी कर्मचारी इनका उपयोग करें इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
कमलेश बाल्मीकि, नगर महामंत्री, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा, बीना

Updated on:
04 Jan 2026 11:46 am
Published on:
04 Jan 2026 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर