शहर में मंगलवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए। शाम को हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में मंगलवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए। शाम को हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 0.7 मिमी बारिश हुई। मानसून के सीजन में कुल 961.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को भी शहर में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अब तक 1086.7 मिमी यानी 42.8 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य औसत 48.44 इंच है। यानी 88.3 प्रतिशत सीजन का कोटा पूरा हो चुका है। पिछले साल की तुलना में इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।