कलेक्टर ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित, सुनी समस्याएं
देवरीकलां. ग्राम सरखेड़ा, गुगवारा, सिंगपुर गंजन, देवरी, बिजोरा आदि ग्रामों में बुधवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन सरखेड़ा की सराहना करते हुए शीघ्र लोकार्पण कर पंचायत को सौंपे जाने की बात कही। पंचायत परिसर में मौजूद सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं वहां के ग्रामीणजन से शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं जानकारी ली।
उन्होंने सरखेड़ा में किये गए वृक्षारोपण वस्तु स्थिति का भी जायजा लिया एवं गांव में निवासरत लोगों से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए शौचालयों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने सिंगपुर गंजन में स्थित पॉली हाउस के मालिक से चर्चा करते हुए उनके द्वारा बोई जा रही सब्जी और पॉली हाउस के संचालन की जानकारी ली। शासकीय प्राथमिक शाला देवरी खेड़ा में गांव के युवाओं को मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एआर मंसूरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ किसान के पुत्र एवं पुत्री लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है। उक्त योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही को 10वीं उत्र्तीण होना आवश्यक है
एवं उसकी उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
इस मौके पर पूर्व विधायक भानु राणा, उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, जपं सीईओ राहुल पांडे, तहसीलदार सीएल वर्मा, नायब तहसीलदार नीरज कालासिया, भागवत पटेल, सरपंच रत्नाकर राव, ज्ञानेश्वर रावत, राजाराम पटेल, रियाज खान, संतोष दुबे, राजू मिश्रा, प्रमोद चौबे सहित अनेक किसान मौजूद थे।
वृद्धा से ली जानकारी
आवास निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गुगवारा गांव वृद्धा से पूछा कि उन्हें वृद्वावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि उसके बच्चे मजदूरी करने शहर जा चुके हैं। पहले उनका मकान कच्चा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब पक्का मकान बन गया है, उज्जवला गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, मीटर कनेक्शन व पेंशन भी प्राप्त हो रही है।