सागर

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक पहुंचे, ताकि संगठन मजबूत हो सके

– जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय में हुई कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक, प्रदेश प्रभारी हुए शामिल सागर. कांग्रेस सेवादल पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी संगठन है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में इस संगठन की बहुत ही अहम भूमिका रहती है। आज के समय में युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर देश […]

less than 1 minute read
Nov 10, 2024

- जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय में हुई कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक, प्रदेश प्रभारी हुए शामिल

सागर. कांग्रेस सेवादल पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी संगठन है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में इस संगठन की बहुत ही अहम भूमिका रहती है। आज के समय में युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर देश व प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। पंचायत स्तर तक सेवादल के कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत हो। इसके लिए सेवादल सदस्यों को प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता होती है। इसलिए ट्रेनिंग कैंपों को ब्लाक स्तर तक आयोजित किया जाएगा। यह बात शनिवार को तीन बत्ती स्थित जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय में प्रदेश सेवादल प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने जिले के सेवादल के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में कही।

सह प्रभारी सीपी गौतम ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करना होगा। उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा। बैठक को शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया, प्रदेश महासचिव विजय साहू, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार, मनोज पवार, रजिया खान, मीना पटेल, सागर साहू, अरविंद ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन द्वारका चौधरी ने और आभार ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी ने माना।

Published on:
10 Nov 2024 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर