लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद नईम खान की मौत के बाद अब उनकी पत्नियों के बीच का विवाद सामने आया है। दूसरी पत्नी मायके से लौटी तो शनिचरी के घर में ताला लगा हुआ था। इसे तोड़कर वह अंदर चली गई। इस बात पर नईम की बहू और बेटी ने ऐतराज किया। नौबत यह आई कि मारपीट और पत्थरबाजी तक हो गई।

दरअसल नईम खान की मौत के बाद उनकी बेटी आयशा और बहू शिफा़ ने दोनों घरों मेें ताला डाल दिया था। यह दोनों घर इन्हीं के नाम पर हैं। नईम की मौत के बाद से मायके में रह रही दूसरी पत्नी रेहाना सोमवार को अपनी मां चंदा और बहन फरजाना के साथ लौटकर आई। ताला तोड़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। एक घर का ताला तोड़ दिया और जब दूसरे घर का ताला नहीं टूटा तो दीवार तोड़कर अंदर चली गई।
घर का ताला और दीवार तोड़े जाने का पता लगते ही नईम की बेटी और बहू वहां पहुंचे। उनके ऐतराज करने पर विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। रेहाना और उसकी मां व बहन ने पत्थर फेंककर मारे। हंगामा देख भीड़ लग गई।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए है। मारपीट की शिकायत करने बहू और बेटी तत्काल गोपालगंज थाने पहुंची। इसी दौरान रेहाना भी थाने पहुंच गई। जानकारी के अनुसार थाने के अंदर भी दोनों पक्षों के कहासुनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।