सागर

मामूली सी बात ने तूल पकड़ा , दंपती पर हमला करके किया लहूलुहान

मामूली सी बात ने तूल पकड़ा , दंपती पर हमला करके किया लहूलुहान
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2020, 5:47 PM IST
मामूली सी बात ने तूल पकड़ा , दंपती पर हमला करके किया लहूलुहान
मामूली सी बात ने तूल पकड़ा , दंपती पर हमला करके किया लहूलुहान

देवरीकला. ग्राम सिलारी में सकरी सड़क पर एक मासूम बालिका द्वारा शौच किए जाने की घटना ने इतना अधिक तूल पकड़ा कि पति- पत्नी को लोहे की राड से लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर देवरी पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और दृष्टिहीन पत्नी और उसके पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला कायम कर लिया। इसके बावजूद भी आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों को धमकाया कि अब अस्पताल से गांव आओगे तो जान से खत्म
कर देंगे। घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलारी में शनिवार को दोपहर ३ बजे के आसपास उस समय घटित हुई जब दिलीप जाटव गांव में मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव के ही अर्जुन जाटव और उसकी पत्नी गिरजा बाई ने घर पहुंचकर दिलीप की दृष्टिहीन पत्नी अनीता बाई को लोहे की राड और घूसों से मारपीट कर दी। घायल दिलीप ने बताया कि गांव का संकरा रास्ता है और मेरे घर और अर्जुन के घर के बीच बारगा लगी हुई है। दोपहर में मेरी मासूम बच्ची सड़क पर शौच कर करने चली गई तो अर्जुन और उसकी पत्नी गाली गलौज करते हुए मेरे घर पहुंचे और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की। जब बीच-बचाव करने मैं पहुंचा तो मुझे भी दोनों आरोपितों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दिलीप और उसकी पत्नी अनीता के सिर हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं । जिसकी सूचना उन्होंने डायल १०० को दी। इसके बाद थाना देवरी आकर आरोपित अर्जुन जाटव के विरुद्ध मामला कायम किया और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया।

Published on: