सागर

व्यक्ति को मोह छोडऩा कठिन होता है : अरुण सिंह

कथावाचक पूर्व जिला सत्र प्रधान न्यायाधीश अरूण सिंह ने कहा कि व्यक्ति का मोह छोडऩा कठिन होता है। उसे अगर 1 घंटे के लिए जप या माला करने सौंपी जाए तो उसे उस 1 घंटे में स्वार्थ याद आएंगे।

less than 1 minute read
Aug 03, 2024
संगीतमय कथा का आयोजन

इंद्रानगर कॉलोनी स्थित एक होटल में संगीतमय कथा का आयोजन

सागर. इंद्रानगर कॉलोनी स्थित एक होटल में संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पूर्व जिला सत्र प्रधान न्यायाधीश अरूण सिंह ने कहा कि व्यक्ति का मोह छोडऩा कठिन होता है। उसे अगर 1 घंटे के लिए जप या माला करने सौंपी जाए तो उसे उस 1 घंटे में स्वार्थ याद आएंगे। उन्होंने कहा कि केवल भक्ति भाव जप से ही सुधरता है। उन्होंने कहा कि माथे की कठिन रेखाएं भी सहज सरल राम कृपा से होती है। उन्होंने कहा कि जब तक परमात्मा की कृपा है तब तक हम ज्ञानी हैं। बुद्धि तो एक पल में भ्रष्ट हो जाती है। इस दौरान कथा के आयोजक सबलोक परिवार उपस्थित था।

Published on:
03 Aug 2024 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर