सागर

दिग्विजय की मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनौती, बोले- सुधर जाओ वरना जब कुर्सी से उतरोगे मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही फर्जी FIR के मामले पर भड़कते हुए दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनौती दे डाली।

2 min read
Apr 11, 2023
दिग्विजय की मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनौती, बोले- सुधर जाओ वरना जब कुर्सी से उतरोगे मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीू और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को सागर जिले के बीना पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां खुरई, बीना, सुरखी में दर्ज हो रहे फर्जी मामलों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, कार्यकर्ता डरे नहीं, उनके केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। साथ ही, सरकार बनते ही तीन महीनों के भीतर ही ये सभी फर्जी मामले खत्म कराए जाएंगे। यही नहीं, फर्जी एफआईआर के मामले में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के मंत्री बूपेंद्र सिंह तक को चुनौती दे डाली।


खुरई में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं पर दर्ज की जा रही फर्जी एफाईआर के मामले पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनौती देते हुए सुधर जाने की नसीहत दे डाली। दिग्विजय ने कहा कि, सुधर जाओ, नहीं तो जिस दिन कुर्सी से उतरोगे तुम्हें मुझसे बुरा कोई नहीं मिलेगा।


कांग्रेस में सिंधिया महाराज थे, भाजपा ने भाईसाहब बना दिया

यही नहीं, दिग्विजय सिंह ने आगे ये भी कहा कि, चुनाव लड़ने के तरीके में प्रदेशाध्यक्ष बदलाव करना चाहते हैं और हारने वाली सीट पर 30 जून तक टिकट देने का प्रयास है। टिकट किसी को मिले कांग्रेस को चुनाव जिताना है। कांग्रेस का काम करने वाले कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाए। ईमानदार कार्यकर्ता का जीतने पर सम्मान हो। कुछ कमल छाप नेता भी हैं, जिनका नाम कमलनाथ को बताएंगे। भाजपा में जो कांग्रेस नेता गए हैं, उनकी दुर्गती होने लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस में महाराज कहते थे, उन्हें भाजपा ने भाई साहब बना दिया।

Published on:
11 Apr 2023 04:14 pm
Also Read
View All