16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे क्षेत्र में फेंक रहे लोग कचरा, लगाई जा रही आग, हो सकता है बड़ा हादसा

स्वच्छता अभियान को लगाया जा रहा पलिता, शहर में भी कई जगहों पर लगाई जाती है कचरे में आग, कर्मचारी करते हैं लापारवाही

2 min read
Google source verification
People are throwing garbage in the railway area, setting fires, a major accident could happen.

रेलवे क्षेत्र में जलता हुआ कचरा। फोटो-पत्रिका

बीना. स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है और कुछ दिनों में टीम आने वाली है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। शहर से लगे हुए रेलवे क्षेत्र की खाली जगह पर शहरवासी कचरा फेंक रहे हैं, ेलेकिन इसकी सफाई करने की जगह आग लगाई जा रही है।
सिंधी धर्मशाला के सामने अंडरब्रिज के पास रेलवे क्षेत्र में कचरे के ढेर हमेशा लगे रहते हैं, यहां न रेलवे और न ही नगर पालिका द्वारा सफाई कराई जाती है। कचरा ज्यादा होने पर वहां आग लगा दी जाती है। दोपहर के समय में आग लगाने से धुआं और आग की लपटे निकल रहीं थीं, जिससे प्रदूषण तो फैल ही रहा था, वहीं आसपास आग फैलने का खतरा बना रहा। अंडरब्रिज से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। करीब दो घंटे तक यहां कचरा जलता रहा, लेकिन आग नहीं बुझाई गई। लोगों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में हमेशा कचरे के ढेर लगे रहते हैं, क्योंकि वहां सफाई नहीं की जाती है और आग लगा देते हैं। यदि नियमित सफाई की जाए, तो यह स्थिति निर्मित नहीं होगी।

पास में ही है रेलवे ट्रैक
जिस जगह कचरा जल रहा था, उससे कुछ फीट की दूरी पर ही बीना-सागर रेलवे ट्रैक है और हवा के साथ यदि आग ट्रैक के पास पहुंच जाती, तो वहां से निकलने वाली ट्रेन भी चपेट में आ सकती हैं। इस ओर रेलवे द्वारा भी ध्यान नहीं जा रहा है। घटना होने के बाद ही अधिकारी जागते हैं।

शहर में भी कई जगह जल रहा कचरा
शहर में कई जगहों पर नगर पालिका कर्मचारी आग लगा देते हैं, जिससे आसपास आग फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार सफाई प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी वह ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नईबस्ती में भी है यही स्थिति
नईबस्ती में अंडरब्रिज के पास भी रेलवे की जगह है और वहां भी लोग कचरा फेंकते हैं, लेकिन यहां भी नियमित सफाई नहीं होती है। कई दिनों तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। कई बार इसकी शिकायतें भी नगर पालिका में की जाती हैं, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता है।