scriptशिवराज सरकार के 3 मंत्रियों पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा ? | Digvijay Singh got angry on 3 ministers of Shivraj government | Patrika News

शिवराज सरकार के 3 मंत्रियों पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा ?

locationसागरPublished: Apr 11, 2023 02:40:40 pm

Submitted by:

Faiz

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है कि, कांग्रेस में रहकर जिन नेताओं पर वो आरोप लगाती है। वही नेता जब भाजपा में शामिल होते हैं तो सबके पाप धो देती है।

News

शिवराज सरकार के 3 मंत्रियों पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा ?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडल सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान दिग्विजय ने जिले के तीनों मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस दिन मंत्री की कुर्सी जाएगी, उस दिन आपका क्या होगा पता नहीं। यही नहीं, दिग्विजय ने सीएम के चेहरे को लेकर भी ये साफ कर दिया कि, आगामी चुनाव में कमलाथ ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा।

खुरई विधानसभा में लोगों पर झूठे मामले दर्ज हो रहे हैं, धारा 151 में जेल भेजा जा रहा है। पिछले कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से धरना कर रहे थे और भाजपा ने पुलिसकर्मी से मारपीट की थी, लेकिन धारा 307 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया गया। गोविंद भी इनकी संगत में बिगड़ गए हैं। इनके उस्ताद नरोत्तम मिश्रा हैं। खुरई से दिग्विजय सिंह के परिवार के सदस्य के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि, रही सही नहीं, लेकिन खुरई से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारकर भूपेंद्र सिंह को हराएंगे। उसके साथ ही, बीना विधायक महेश राय पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके बेटे ने 70 लाख की स्टांप चोरी किया था। यही नहीं, उनके पास कितनी संपत्ति है, इसका सभी को पता है। महेश राय विधायक के पहले क्या थे ? ये भी सब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें- CM शिवराज की सभा में लगाई गई 4 सपेरों की ड्यूटी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप


भाजपा के पास ‘वॉशिंग मशीन’

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jz0io

दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि, जिन कांग्रेस नेताओं पर भाजपा ने आरोप लगाए थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद सब आरोप खत्म हो गए। भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है, काला डालो सफेद निकलता है।

दिग्विजय सिंह ने अडानी मामले में कहा कि, हम चोर की दाड़ी में तिनका कहावत नहीं कहेंगे, क्योंकि लोग कहेंगे किसकी दाड़ी की बात कह रहे हैं। दाल में कुछ काला है कहावत ठीक है। अडानी अमीरों को सूची में 127 नंबर पर थे, वह तीसरे नंबर पर कैसे आ गए। 20 हजार करोड़ का पता नहीं हैं और फर्जी कंपनी बनाई हैं जिनमें कर्मचारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने कहा- अडानी कंपनी में 20 हजार करोड़ रूपए की संपत्ति के संबंध में सदन में सवाल किया तो उनका भाषण ही विलोपित कर दिया गया। इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग की थी। मोदी विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ था, हमें भारत में जन्म होने पर शर्म आती है, तो कुछ नहीं और राहुल गांधी के एक भाषण पर देश का अपमान हो गया।

 

यह भी पढ़ें- 15 अप्रैल से निजी अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज, जानें वजह


भ्रष्टाचार, महंगाई बढ़ी

दिग्विजय सिंह ने आगे भ्रष्टाचार और महंगाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार अंर महंगाई लगातार बढ़ रही है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद बढ़ती महंगाई पर भाजपा से सवाल किया है। जब भी बेरोजगारी की बात करते हैं तो ये धर्म को सामने ले आते हैं, लेकिन धर्म आस्था का प्रश्न है और इसे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि, ये देश सबका है, इसमें आजादी दिलाने में सभी का सहयोग है और इसके लिए संविधान भी लागू है।

0:00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो