सागर

बलदाऊ महोत्सव में हुआ दिवारी लोकनृत्य

मोठी ग्राम में श्रीकृष्ण बलदाऊ के वार्षिकोत्सव में दिवारी लोकनृत्य मंडलियों ने शनिवार को प्रस्तुति दी। बलदाऊ कृष्ण के दरबार में प्रतिवर्ष यह दिवारी मेला देव उठनी ग्यारस पर लगता है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2025

मोठी ग्राम में श्रीकृष्ण बलदाऊ के वार्षिकोत्सव में दिवारी लोकनृत्य मंडलियों ने शनिवार को प्रस्तुति दी। बलदाऊ कृष्ण के दरबार में प्रतिवर्ष यह दिवारी मेला देव उठनी ग्यारस पर लगता है। इसमें बुंदेलखंड ही नहीं दूसरे प्रदेशों के भक्त भी मनोकामनाएं लेकर इस दरबार में आते हैं और उनकी कामनाएं पूरी होती हैं। कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, डॉ. राजेन्द्र यादव, शिवशंकर यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा, सर्वजीत सिंह, जगदीश यादव महाते, हुकुम यादव व पप्पू यादव आदि मौजू रहे। संचालन मनीष यादव ने किया।

Published on:
02 Nov 2025 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर