गोपालगंज श्रीराम कॉलोनी में भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक वेद प्रकाश कृष्ण ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का सम तरीका कलयुग में मात्र सत्संग बताया गया है।
गोपालगंज श्रीराम कॉलोनी में भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक वेद प्रकाश कृष्ण ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का सम तरीका कलयुग में मात्र सत्संग बताया गया है। इंद्रियों को बस में करने हेतु हमें प्राणायाम करना चाहिए। यह अष्ट नियम, यम नियम, आसन, प्रत्याहार, ध्यान धारणा व समाधि आठ नियमों का पालन करना चाहिए। भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान कृष्ण व राधा की झांकी लगाई जाती है । सोमवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा के मुख्य जजमान सीता देवी पंडित रामबरन तिवारी, इंद्र भूषण तिवारी, विद्याभूषण तिवारी, मनीष तिवारी, डॉ. शरद तिवारी व डॉ. विवेक तिवारी हैं।