सागर

टॉयलेट में नैपकिन मिला तो वार्डन ने चैक करा डाली 50 छात्राओं की माहवारी

गुस्साई छात्राओं ने कुलपति निवास का किया घेराव, कुलपति ने मांगी माफी
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 12:59 PM IST
Dr. H. S. Gour University Toilet Napkin Warden Checking Menstruation
Dr. H. S. Gour University Toilet Napkin Warden Checking Menstruation

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि के महारानी लक्ष्मीबाई गल्र्स हॉस्टल की टॉयलेट में एक सेनेटरी नैपकिन मिलने पर वार्डन ने ५० छात्राओं की माहवारी चैक करा डाली। शर्मसार कर देने वाला यह मामला सामने आने के बाद विवि में हड़कंप मच गया। वार्डन पर आरोप लगाते हुए नाराज छात्राओं ने रविवार को कुलपति निवास का घेराव कर दिया। छात्राओं का गुस्सा देख कुलपति प्रो.आरपी तिवारी ने घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले की गंभीरता देखते हुए प्रो. तिवारी ने मौके पर ही छात्राओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी लेकिन वे वार्डन पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रहीं।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार, २३ मार्च की सुबह हॉस्टल की बाथरूम के पास केयर टेकर को खून के धब्बे मिले थे। जब उसने टॉयलेट के अंदर जाकर देखा था तो वहां एक सेनेटरी नैपकिन पड़ा था। इसकी जानकारी उसने वार्डन प्रो.चंदा बेन को दी। इस पर वार्डन ने शाम को पे्रयर के समय सभी छात्राओं से कहा कि जिसका यह पैड है, वह सुबह तक बता दे वरना, सभी की चैकिंग होगी। जब छात्राओं में से किसी ने इसके बारे में नहीं बताया तो शनिवार, २४ मार्च को वार्डन प्रो. बेन के निर्देश पर एक-एक छात्रा की माहवारी चैक की गई।
छात्राओं को मिली धमकी
सूत्रों की मानें तो छात्राओं को किसी भी मीडियाकर्मी से बात करने से मना किया गया था। यहां तक कि यह भी कहा गया कि वे वीसी से मिलने रामनवमी की बधाई देने गई थी। यह मामला मीडिया में आने के बाद छात्राओं पर कार्रवाई की भी धमकी दी गई।
वर्जन
छात्राएं मिलने के लिए आईं थी। उन्होंने लिखित में शिकायत कर बताया है कि सेनेटरी नैपकिन बाथरूम में मिलने पर सभी की चैकिंग ली गई है। यह वार्डन प्रो. चंदा बेन के कहने पर हुआ था। जब वार्डन से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने इनकार किया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है, जो दो दिन में रिपोर्ट देगी।
प्रो. आरपी तिवारी, कुलपति

Published on: