सागर

उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से संभाग के जिलों में गिर रहा है तापमान

सर्द हवाआें की वजह संभाग के सभी जिलों में शुक्रवार को तापमान तेजी से गिरा है। दिनभर चल रही शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। सागर में गुरुवार की रात सबसे सर्द रही। तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Dec 14, 2024
mosam_7b6653

सागर. सर्द हवाआें की वजह संभाग के सभी जिलों में शुक्रवार को तापमान तेजी से गिरा है। दिनभर चल रही शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। सागर में गुरुवार की रात सबसे सर्द रही। तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शीतलहर के चलते लोग ठिठुर गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत में बर्फबारी की वजह से सर्द हवा चल रही है। तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। गुरुवार रात गलन वाली सर्दी से लोग कांप उठे।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शीतल दिन तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो। तीव्र शीतल दिन तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम हो। शीतलहर तब चलती है, जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम हो और सामान्य से पांच डिग्री कम हो जाए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाडी़ में एक कम दबाव का क्षेत्र है। हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में तापमान में काफी गिरावट होने के आसार है।

संभाग के जिलों में तापमान

जिला न्यूनतम तापमान

छतरपुर 5.0

टीकमगढ़ 5.5

दमोह 7.4

सागर 6.6

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Published on:
14 Dec 2024 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर